दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद जानें WPL 2023 प्वाइंट्स टेबल का हाल, आरसीबी फिर सबसे नीचे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद जानें WPL 2023 प्वाइंट्स टेबल का हाल, आरसीबी फिर सबसे नीचे

नई दिल्ली
विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार रात मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट की दूसरी हार का सामना गुजरात जाएंट्स के हाथों करना पड़ा। इस हार के साथ दिल्ली को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा। वहीं बात गुजरात जाएंट्स की करें तो यह डब्ल्यूपीएल 2023 में उनकी दूसरी जीत है और इस जीत के साथ पह प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। गुजरात की जीत से आरसीबी को नुकसान हुआ है और वह एक बार फिर टेबल में सबसे नीचे पांचवे पायदान पर पहुंच गई है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस अभी तक खेले सभी 5 मुकाबले जीतकर टेबल टॉपर बनी हुई है और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है।

दिल्ली कैपिटल्स के पास गुरुवार रात प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने का शानदार मौका था, मगर वह इससे चूक गई। दिल्ली के नाम फिलहाल 6 मैचों में 8 अंक है और वह दूसरे पायदान पर बनी हुई है। दिल्ली को गुजरात जाएंट्स से पहले मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात जाएंट्स चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

कैसा रहा दिल्ली बनाम गुजारत मैच?
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लौरा वुलफार्ट के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर बोर्ड पर 147 रन लगाए थे। गुजरात के लिए लौरा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 45 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली के लिए जेस, रेड्डी और काप ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 18.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।  गुजरात जांयट्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर 11 रन की यादगार जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

 

Related Articles

Back to top button