दम्पति ने तीन बच्चों की हत्या के बाद किया आत्महत्या का प्रयास...! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दम्पति ने तीन बच्चों की हत्या के बाद किया आत्महत्या का प्रयास…!

दम्पति ने तीन बच्चों की हत्या के बाद किया आत्महत्या का प्रयास…!

 जोधपुर.। राजस्थान के जोधपुर में एक दम्पति ने अपने तीन बच्चों को जहर दिया, गला घोंटा और उनकी कलाई एवं गला रेतने के बाद स्वयं भी आत्महत्या का प्रयास किया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात जोधपुर जिले के फलौदी तहसील के कोलू पाबूजी गांव में हुई। दंपति के रिश्तेदारों ने मंगलवार सुबह घर में खून जमा देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

 पुलिस ने बताया कि पांचों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों के माता-पिता का उपचार किया जा रहा है। फलौदी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूजा अवाना ने कहा कि आरोपी शिवलाल और उसकी पत्नी जतनो के बीच सोमवार रात को एक झगड़ा हुआ था, जिसके कारण उन्होंने इस भयावह कृत्य को अंजाम दिया। एसपी के मुताबिक, आरोपी दंपति ने पहले अपने बेटे हरीश (9) और बेटियों किरण (5) और नत्थू (3) को जहर दिया और फिर उनका गला घोंटा। एसपी के मुताबिक, इसके बाद आरोपी दंपति ने बच्चों की बांह की नसें ब्लेड से काट दीं और चाकू से उनका गला रेत दिया। एसपी के मुताबिक, इसके बाद आरोपी दंपति ने खुद की कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एसपी अवाना ने बताया कि शिवलाल के भाई की पत्नी ने मंगलवार सुबह घर के बाहर खून देखा और अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया, ‘‘मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। घर में खून फैला हुआ था।” उन्होंने बताया कि घर से जहर की खाली बोतल, ब्लेड और एक चाकू बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है और आरोपी दंपति के बयान दर्ज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के शवों को मुर्दाघर भेज दिया गया है।.

Related Articles

Back to top button