मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

दंतेवाड़ा : नई तस्वीर: बिजली बिल हाफ योजना से जिले वासियों को मिल रहा लाभ

दंतेवाड़ा, 6 सितंबर 2022 :राज्य में बिजली के बिल की समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना की शुरूआत की गई। ऐसे ही दंतेवाड़ा जिले में आम नागरिक बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ ले रहे हैं। और अपनी समस्याओं से निजात पा रहे हैं।

जिले के 35 हज़ार 351 हितग्राहियों ने बिजली बिल हॉफ योजना के तहत लाभान्वित हुए हैं। जिन्हें 12 करोड़ 37 लाख 91 हज़ार 960 रुपए की राशि की छूट प्रदान की गई है।

इस योजना के लागू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। योजना के लागू होने के पहले जहां जहां घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल अधिक आने से एक भारी रकम चुकानी पड़ती थी। पर अब प्रतिमाह कई हजार रुपए की बचत हो जाती है। जिले के उपभोक्ता कम बिजली बिल आने से खुश है। योजना से उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से राहत मिली है।

आप कह सकते हैं कि बिजली की व्यवस्था में काफी सुधार भी हुआ हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 मार्च 2019 को बिजली बिल हॉफ योजना को छत्तीसगढ़ राज्य में लागू किया है। जिसमें उपभोक्ताओं को लगभग 400 यूनिट तक बिजली की खपत पर करीब 50 प्रतिशत तक छूट दी जाती है।

Related Articles

Back to top button