तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बाईक, बाइक सवार युवक की हुई माैत, दाे गंभीर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बाईक, बाइक सवार युवक की हुई माैत, दाे गंभीर

जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सेमरा के पास आज बुधवार काे बाइक सवार दंपत्ति की बाईक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई, इस हादसे में बाइक सवार युवक की माैके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बूलेंस से उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती किया गया है।  नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओड़िसा निवासी गुड्डू धुर्वा उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी रायबारी उम्र 27 वर्ष एवं 3 वर्ष की बेटी को लेकर जगदलपुर आया हुआ था। वापसी के दाैरान ग्राम सेमरा के पास एक कार को ओवरटेक करने के दाैरान उसकी बाईक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई।इस हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को 108 की मदद से पहले महारानी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें मेकाॅज रेफर किया गया, घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

 

 

Related Articles

Back to top button