तीजा-पोला पर सजा CM हाउस, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को मिलेगा एक-एक हज़ार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास पर कल, सोमवार को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक तीजा-पोरा तिहार भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 11 बजे होगा।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। विशिष्ट अतिथियों में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनूज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू और गुरु खुशवंत साहेब भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।



