तालाब में नहाने के दौरान डूबे तीन मासूम, ग्रामीणों ने निकाली लाश

जगदलपुर। नगरनार
थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है
कि, तीनों बच्चे तालाब में
नहाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। तभी ये हादसा हो गया
और तीनों की जान चली गई।
जानकारी के
मुताबिक, नगरनार में स्थित गोदीमुंडा तालाब में गुरुवार की दोपहर प्रियांशु कश्यप
(08), प्रमोद गोएल (09), विक्की बेसरा (08) ये तीनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब के
पास पहुंच गए थे। फिर नहाने के लिए तालाब में उतरे। बताया जा रहा है कि बच्चे गहरे
गड्ढे में चले गए थे। तीनों जब डूबने लगे तो तालाब के पास ही मौजूद ग्रामीणों की
नजर उन पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने बच्चों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगाई।
तीनों मासूमों
को तालाब से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें फौरन नगरनार के उप स्वास्थ्य
केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सभी के शवों को
जगदलपुर महारानी अस्पताल लाया गया।



