तबले पर 'शिव तांडव'! 14 लोगों ने एक साथ दी अनोखी प्रस्तुति, Viral हो रहा Video - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
VideoViral

तबले पर ‘शिव तांडव’! 14 लोगों ने एक साथ दी अनोखी प्रस्तुति, Viral हो रहा Video

एक साथ 14 लोगों ने तबले पर बजाया शिव तांडव.

सोशल मीडिया एक ऐसा खजाना है, जहां से हर दिन कुछ ना कुछ बेहद खास निकल कर आता है. इस खजाने से निकले कई वीडियोज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बस दिल खुश हो जाता है. एक ऐसा ही अद्भुत और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रहा है. यकीनन इस वीडियो को देखकर आपको अलग ही अनुभूति होगी, जिसे शायद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. ये वीडियो शिव तांडव का बेहतरीन वर्जन है, जिसे इस सावन के महीने में देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा. यूं तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन सावन में यह एक बार फिर से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें

यहां देखें वीडियो

सावन का महीना है और हर जगह भोले बाबा की जय जयकार हो रही है. ऐसे में आज जो वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, उसमें भोले बाबा की आराधना का ये अंदाज़ हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो में 14 लोग तबला बजाकर एक साथ शिव तांडव पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो गुजरात का है, जहां तबला गुरु भार्गव दास जानी  के साथ उनके 14 शिष्य मिलकर शिव तांडव पर बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे हैं.

वीडियो के बैकग्राउंड में शंकर महादेवन की आवाज में शिव तांडव बज रहा है, जिसके साथ ये तबला वादक जबरदस्त जुगलबंदी करते हुए नज़र आ रहे हैं. तबले की ताल पर शिव तांडव के बोल कानों को एक अलग ही सुकून दे रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि तबला बजा रहे लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. इंटरनेट पर इस अद्भुत वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर ‘शिव तांडव’ पर की गई ये जबरदस्त जुगलबंदी का वीडियो ‘इंडियन म्यूजिक सोल’ नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ॐ नमः शिवाय’ मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए’. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बेहद पसंद करता है और इस जुगलबंदी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

इंटरनेट यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट बॉक्स पर लिखा है कि, ‘मजा आ गया, ऐसा पहली बार देखा और सुना है’. वही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इससे बेहतरीन दिन की शुरुआत और क्या हो सकती है’. वहीं एक और नेटिजन ने लिखा, ‘मैं इसे बार-बार देख रहा हूं, शानदार वीडियो है.’

* “”शख्स ने जबरदस्त डांस से काट दिए धर्राटे, ट्राई करने में छूट जाएंगे पसीने!

* ‘Video:’क्लास रूम में नहीं खेतों में ये छात्राएं पढ़ रही हैं एग्रीकल्चर का पाठ, VIDEO देख खुश हो जाएगा दिल

* “‘क्या होता है पैसे का पैसे की लगा दूं ढेरी’, इस कार वाले का ‘अजब गजब’ शौक कर देगा हैरान

देखें वीडियो- मलाइका-अर्जुन एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, दोनों खूब जंचे

Related Articles

Back to top button