डोरंडा गोली चलाने के मामले में झामुमो नेता आजम सहित चार गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

डोरंडा गोली चलाने के मामले में झामुमो नेता आजम सहित चार गिरफ्तार

रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मुहल्ला में बुधवार काे गोली चलाने के मामले में झामुमो नेता सह झारखंड आंदोलनकारी नेता आजम अहमद, आफताब, रौशन तथा बिट्टू को गिरफ्तार किया गया है। आजम अहमद का लाइसेंसी हथियार जब्त किया गया है। यह जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने गुरुवार रात दी। उन्होंने बताया कि जो लाइसेंसी हथियार जब्त किया गया है। उससे गोली नहीं चलायी गयी है। हाथ में हथियार लेकर घुमने वाला मुनीर का वीडियो पुलिस को मिला है। इस मामले में आजम अहमद, मो अली सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस मामले में आजम अहमद के दामाद जिला बदर अपराधी मो अली के शामिल होने की बात सामने आयी है। हालांकि सिटी एसपी ने इसकी इसकी पुष्टि नहीं की है। इस संबंध में जमीन मालिक कृष्णा राम के बयान पर डोरंडा थाना में केस दर्ज किया गया है। वह ओडिशा के निवासी है। वर्तमान में एयरपोर्ट थाना के हुंडरू में रहते हैं। उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि उक्त जमीन 25 वर्ष पूर्व शेख हबीब को मौखिक रूप से देख रेख के लिए दिया था। 2023 में उक्त जमीन शेख हबीब के पुत्र मो फरहाद काे लिखित रूप से दे दिया। उस जमीन पर रोशन आरा ने बाउंडी कराया है। उसी जमीन पर कब्जा को लेकर 20-25 अज्ञात लोग लाठी-डंडा, बंदूक लेकर आये और वहां बाउंड्री को तोड़फोड़ की और गोली चलायी। वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button