डेनमार्क में फंसे 200-225 भारतीय हवाई यात्री, सिस्टम बेखबर! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

डेनमार्क में फंसे 200-225 भारतीय हवाई यात्री, सिस्टम बेखबर!

 

लखनऊ। भारतीय सरजमीं से कई सौ मील दूर विदेशी धरती पर 200-225 भारतीय हवाई यात्री कुछ इस तरह फंस गये हैं, कि वो चाहकर भी अपने वतन को नहीं आ पा रहे हैं। डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए10158 जिसको बीते 30 जून को वहां से नई दिल्ली तक आना था, को तकनीकी खराबी बताकर वहीं पर खड़ा कर दिया गया। ऐसे में अब तक 48 घंटे से अधिक यानी दो दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, और भारतीय यात्री वहीं पर फंसे हुए हैं। इसी कड़ी में तरूणमित्र टीम की वहां पर लखनऊ से संबद्ध रखने वाले कुछेक यात्रियों से हो गई तो उन लोगों ने अपनी आपबीती बताई। उनकी माने तो वैसे तो फ्लाइट की यात्री क्षमता 250 सीट की थी और वो पूरी तरह फुल थी। मगर उपरोक्त परिस्थितियों के बीच इनमें से कुछ लोग जो किसी तरह अपनी निजी व्यवस्था या फिर कुछ पहुंचे वाले व्यवस्था करके वहां से निकल गये।

 

लेकिन इसके बावजूद अभी तक 200 से अधिक भारतीय यात्री वहां विदेशी धरती पर फंसे हुए हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि इनमें से अब तो कई ऐसे यात्री हैं, जिनका वीज़ा भी एक्सपॉयर हो चुका है, और उनके पासपोर्ट को वहां की पुलिस ने जब्त कर लिया है। यही नहीं जिस जगह बाकी बचे यात्रियों को ठहराया गया है, वो होटल कम बल्कि हॉस्टनुमा जैसा है जहां पर दो टाइम खाना नाश्ता बस मिल जाता है।

 

इसके अतिरिक्त अभी तक भारत सरकार की ओर अधिकारी, प्रतिनिधि या फिर किसी सरकारी तंत्र ने इन स्वदेशी यात्रियों से सीधे किसी ने भी नहीं बात की है, ऐसे में इन यात्रियों की माने तो इनका धैर्य अब खोता जा रहा है। इनमें से कुछ बच्चे भी हैं, कुछ बुजुर्ग और बीमार यात्री भी हैं जिन्हें कायदे से नियमित दवा और देखरेख आदि की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button