मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. मनीष सिसोदिया के पास कई विभागों का जिम्मेदारी थी. सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद उनके विभाग का काम मनीष सिसोदिया ही देख रहे थे.
दिल्ली सरकार के 33 विभागों में से 18 विभागों की जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया के पास थी. सत्येंद्र जैन नौ महीनों से जेल में बंद हैं. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्षी दल केजरीवाल सरकार पर पूरी तरह हमलावर हो गए थे. वहीं, सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य मंत्री के पद पर थे. दोनों के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि इससे काम नहीं रुकेंगे और बीजेपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी.



