डिप्टी सीएम डीके ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा से मुलाकात की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

डिप्टी सीएम डीके ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा से मुलाकात की

बेंगलुरु । कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम डीके ने कृष्णा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बता दें कि डीके की बेटी की शादी एसएम कृष्णा के पोते से साल 2021 में हुई थी। इसके अलावा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके ने बेंगलुरु में राज्य विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से भी मुलाकात की।

बता दें कि कृष्णा साल 1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। साथ ही उन्होंने 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार भी संभाला था और उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी। हालांकि, एसएम कृष्णा सक्रिय राजनीति से संन्यास ले चुके हैं।

Related Articles

Back to top button