डब्ल्यूपीएल चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

डब्ल्यूपीएल चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार को नई दिल्ली के फिरोजशाह ग्राउंड पर खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं. दिल्ली ने लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया है वहीं आरसीबी पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम इतिहास रचने की दहलीज पर है. आरसीबी की पुरुष टीम अभी तक आईपीएल चैंपियन नहीं बन सकी है वहीं मंधाना के पास टीम को पहली बार चैंपियन बनाकर इतिहास रचने का मौका है. हालांकि दोनों टीमें में जो भी टीम चैंपियन बनेगी, इतिहास कायम होगा क्योंकि दोनों का यह पहला खिताब होगा. विजेता टीम पर पैसों की बारिश होगी.

पिछली बार विजेता बनी मुंबई इंडियंस टीम को इनाम के तौर पर 6 करोड़ की राशि दी गई थी वहीं उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ मिले थे. बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक ईनामी राशि को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली बार की तरह इस बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम को पहले सीजन जीतना ही पुरस्कार राशि दी जाएगी. महिला प्रीमियर लीग टीम चैंपियन को रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम से एक करोड़ ज्यादा मिलेंगे. मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी 2024 जीतने पर पुरस्कार के तौर पर 5 करोड़ दिए गए जबकि उप विजेता को 3 करोड़ मिले.

 

Related Articles

Back to top button