ACB ने जिला शिक्षा अधिकारी के कई ठिकानों पर मारा छापा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

ACB ने जिला शिक्षा अधिकारी के कई ठिकानों पर मारा छापा

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर पहुंची टीम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एसीबी ने दबिश दी है। बरसते पानी में ACB की टीम ने बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के घर छापा मारा। उनके कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है। बरसते पानी में एसीबी की टीम 5:45 बजे बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के बाद ये एक्शन लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी साहू के बिलासपुर के अलावा कवर्धा स्थित निवास पर भी एसीबी की टीम पहुंची है। एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली. इसलिए अगल-बगल किसी को पता नहीं चल पाया। एसीबी की टीम सिर्फ एक गाड़ी में सुबह-सुबह जिला शिक्षा अधिकारी के घर पहुंच गई, उस समय घर के सारे सदस्य सो रहे थे। कॉल बेल बजाने के बाद दरवाजा खुला, तो ACB के अफसरों ने अपना परिचय दिया। एसीबी का नाम सुन जिला शिक्षा अधिकारी समेत उनके परिवार सदस्य चौंक गए। एसीबी के सूत्रों ने बताया कि बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें आई थी, सारी शिकायतों की जांच पड़ताल के बाद एसीबी ने आज छापा मारा।

Related Articles

Back to top button