ट्विन टावर की जगह पर अब बनेगा भव्य मंदिर, विराजमान होंगे रामलला और भोलेनाथ, RWA का फैसला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

ट्विन टावर की जगह पर अब बनेगा भव्य मंदिर, विराजमान होंगे रामलला और भोलेनाथ, RWA का फैसला

सबसे बड़ी बात है कि अभी तक सुपरटेक के एमरोल्ड टावर का हैंडोवर सोसाइटी को नहीं हुआ है। अभी भी मालिकाना हक बिल्डर के पास है। अगर बिल्डर वहां पर किसी तरीके का कोई भी कंस्ट्रक्शन करता है तो उसे दो तिहाई सोसाइटी वालों की सहमति लेनी होगी।

फोटोः IANS
user

Engagement: 0

ट्विन टावर ध्वस्त हो चुका है। उसके बाद वहां क्या बनाया जाएगा इस बात को लेकर गुरुवार को आरडब्ल्यूए की अहम बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया है कि वहां पर एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जहां पर रामलला और भोलेनाथ के साथ अन्य भगवान की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा।

साथ ही साथ आरडब्ल्यूए की अहम बैठक में उसी जगह पर बच्चों को खेलने के लिए एक बड़ा पार्क बनाने का भी फैसला लिया गया। जिसमें हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं आरडब्ल्यूए ने मीटिंग कर इस बात पर फैसला लेने की बात कही है और यह कहा है कि सभी सोसाइटी वासियों की भी यही मर्जी है।

हालांकि सबसे बड़ी बात है कि अभी तक सुपरटेक के एमरोल्ड टावर का हैंडोवर सोसाइटी को नहीं हुआ है। अभी भी मालिकाना हक बिल्डर के पास है। अगर बिल्डर वहां पर किसी तरीके का कोई भी कंस्ट्रक्शन करता है तो उसे दो तिहाई सोसाइटी वालों की सहमति लेनी होगी। वहीं आरडब्ल्यूए के लोगों का कहना है कि सोसाइटी वाले पूरी तरह से आरडब्ल्यूए के साथ हैं और अगर इस पर फिर से कोई कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी तो वह तैयार रहेंगे।


Related Articles

Back to top button