पहली पाकिस्तानी ऑरिजनल वेब सीरीज जल्द आ रही है, नजर आएंगे ये सितारे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पहली पाकिस्तानी ऑरिजनल वेब सीरीज जल्द आ रही है, नजर आएंगे ये सितारे

भारतीयों के बीच कई पाकिस्तानी सितारे बहुत प्रसिद्ध हैं। दर्शक इन सितारों के सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक को देखना काफी पसंद करते हैं। फवाद खान और माहिरा खान, पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स हैं। दोनों अपने मुल्क की कई सक्सेसफुल फिल्मों और वेब सीरीज में साथ नजर आ चुके हैं। 

दोनों ही सितारे बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। अब इनसे जुड़ी जो खबर सामने आ रही है, वो फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फवाद खान और माहिर खान नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ऑरिजिनल सीरीज में साथ काम करेंगे। ये 2013 के उर्दू नॉवेल ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ऑफिशियल अडेप्टेशन है। सीरीज फरहत इश्तियाक द्वारा लिखी जाएगी। फरहत ने ‘हमसफर’ नॉवेल भी लिखा था। माहिरा और फवाद ने दमदार एक्टिंग की थी। ये शो इंडिया में भी खूब पॉप्युलर हुआ था।

यह शो सिकंदर के इर्द-गिर्द होगा, जो हार्वर्ड में लॉ का स्टूडेंट है। वो एक ऐसी घटना देखता है, जो उसके लिए जीवन बदलने वाली साबित होती है। बाद में, उसकी मुलाकात लीजा नामक एक प्रतिभाशाली कलाकार से होती है, जिसका अतीत परेशानी भरा रहा है। उनके रास्ते इटली में मिलते हैं और शो का बाकी हिस्सा उनकी लाइफ को दिखाता है।

फवाद खान और माहिरा खान के अलावा इस शो में सनम सईद (जिनके साथ फवाद ने जिंदगी गुलजार है में काम किया था), अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी, बिलाल अशरफ, माया अली, इकरा अजीज, हानिया आमिर, खुशाल खान और नादिया जमील भी सपोर्टिंग रोल में होंगे।

बॉलीवुड में फवाद ने ‘खूबसूरत’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘कपूर एंड संस’ जैसी फिल्में कीं, जबकि माहिरा ने शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इन दिनों वो पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वो बॉयफ्रेंड सलीम करीम संग अगले महीने सितंबर में निकाह करने वाली हैं। ये माहिरा की दूसरी शादी होगी। पहली शादी से उन्हें एक बेटा भी है।

Related Articles

Back to top button