मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

टी20 मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने किया बार नवापारा अभयारण्य का भ्रमण

रायपुर। न्यूजीलैंड के खिलाफ आज खेले जाने वाले अहम टी20 क्रिकेट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से देखा। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने वन्य जीवों को करीब से देखा और अभयारण्य की समृद्ध जैव-विविधता व नैसर्गिक सौंदर्य का अवलोकन किया। खिलाड़ियों के इस वन भ्रमण की तस्वीरें वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button