टीम इंडिया की जबरदस्त शुरुआत, पाकिस्तान को लगा  झटका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

 टीम इंडिया की जबरदस्त शुरुआत, पाकिस्तान को लगा  झटका

भारत बनाम पाकिस्तान : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में जहां एक बदलाव किया है तो भारतीय टीम में पूजा वस्त्राकर चोटिल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रही हैं। ग्रुप-ए में शामिल दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनका नेट रनरेट इस समय अपने ग्रुप में सबसे खराब है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करते हुए अपने पहले मैच में श्रीलंका को 31 रनों से मात दी। अभी ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम जहां 2 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है तो वहीं भारतीय टीम सबसे अंतिम पायदान पर है।

Related Articles

Back to top button