मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रायपुर AIIMS के 26 साल के डॉक्टर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में वर्क प्रेशर को बताई वजह

वर्क प्रेशर, इंसोम्निया और सॉरी… सुसाइड नोट इतना लिखकर रायपुर AIIMS के युवा डॉक्टर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और जांच की जा रही।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एक युवा डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक डॉक्टर काम के बोझ से परेशान था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि, वर्क प्रेशर है, इंसोम्निया है, सॉरी मम्मी पापा। इसके बाद उसने अपने कमरे में लगे पर्दे का फंदा बनाया और सीलिंग के सहारे झूल गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कबीर नगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट से पुलिस ने शनिवार दोपहर 26 वर्षीय डॉक्टर ए रवि कुमार का शव बरामद किया। रवि कुमार का शव मकान की छत के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल से रवि के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें अंग्रेजी में तीन शब्द ‘वर्क प्रेशर, इंसोम्निया और सॉरी’ (काम का दबाव, अनिद्रा और माफी) लिखा हुआ है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बारे में तब जानकारी मिली जब रवि का सहपाठी अपार्टमेंट में पहुंचा। जब रवि ने कमरा नहीं खोला, तब उसके सहपाठी ने अपने अन्य सहपाठियों को सूचित किया। इसके बाद उनके साथी डॉक्टर के कमरे पर पहुंचे। खिड़की से भीतर देखने पर डॉक्टर रविकुमार सीलिंग फैन से कपड़े के फंदे पर लटके मिले। इसकी सूचना आमानाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर डॉक्टर के शव को नीचे उतारा और पीएम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार रवि हैदराबाद का रहने वाला था और एमबीबीएस पूरा करने के बाद 2023 में एम्स आया था। वह एम्स- रायपुर में फॉरेंसिक विज्ञान में एमडी कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। एम्स-रायपुर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रवि कुमार पिछले महीने छुट्टी से लौटा था। काम के दबाव के बारे में पूछे जाने पर पीआरओ ने कहा कि उन्होंने पत्र नहीं देखा है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button