State
सहसपुर में अमरौतीन के घर अतिथि बनकर पहुंंचे मुख्यमंत्री

बेमेतरा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार की जमीनी हकीकत जानने प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत सहसपुर में पीएम आवास योजना की लाभार्थी अमरौतीन साहू के घर पहुंचे।
मुख्यमंत्री के आगमन से उत्साहित अमरौतीन साहू के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। अमरौतीन साहू ने बताया कि, पीएम आवास योजना के तहत उन्हें पक्का घर मिला है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि, सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और हर गरीब के पक्के मकान का सपना साकार हो।



