जिस प्रत्याशी की कुंडली में नहीं हाेगा दाेष, उसी काे मैदान में उतरेगी भाजपा  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जिस प्रत्याशी की कुंडली में नहीं हाेगा दाेष, उसी काे मैदान में उतरेगी भाजपा 

रायपुर(realtimes) भाजपा का राष्ट्रीय संगठन छत्तीसगढ़ में हाेने वाले चुनाव के लिए उन प्रत्याशियाें पर ही दांव खेलेगी जिनकी कुंडली में किसी तरह का दाेष नहीं हाेगा। कहने का मतलब यह है कि जिनकी छवि साफ सुघरी हाेगी। अमित शाह ने सभी दावेदाराें की कुंडली बनवाने का काम किया है। पहले सूची में भी कुंडली देखने के बाद ही प्रत्याशी बनाया गया है। अब दूसरी सूची के लिए कवायद चल रही है। इस सूची के साथ ही सभी विधानसभाओं के प्रत्याशियाें काे लेकर कवायद चल रही है। भाजपा में एक बाद यह अच्छी है कि यहां पर दावेदाराें की भीड़ नहीं है। रायपुर संभाग की 20 सीटाें पर ताे यही नजर आ रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने प्रत्याशियों को लेकर गंभीरता से सर्वे कराया है। इसी के साथ प्रदेश में चुनाव की कमान संभाल रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टीमों ने भी यहां पर सर्वे करने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की पूरी कुंडली बनाने का काम किया है। जिनका भी नाम केंद्रीय चुनाव समिति फाइनल करेगी, उनकी पूरी कुंडली देखने के बाद ही करेगी कि जिनको प्रत्याशी बनाया जा रहा है, उनकी छवि कैसी है और उनके जीतने की कितनी संभावना है। किसी भी हालत में किसी विवादास्पद दावेदार को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा।

कहीं जातिगत समीकरण ताे कहीं काेई समीकरण नहीं

कई विधानसभाओं में जहां जातिगत समीकरण का बोलबाला है, वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां की चारों विधानसभाओं में कम से कम जातिगत समीकरण मायने नहीं रखते हैं। हालांकि रायपुर ग्रामीण में भाजपा का फोकस साहू समाज पर रहता है, लेकिन यहां से पहले भाजपा के बंगाली समाज और जैन समाज के और कांग्रेस के ब्राम्हण समाज के उम्मीदवार को भी जीत मिली है। वैसे इस बार भी भाजपा का फोकस इस सीट से साहू समाज पर है। इसी समाज के ही तीन लोगों दावेदार भी हैं।

21 प्रत्याृशी पहले ही तय 

प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आचार संहिता लगने से पहले ही अपने 21 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। अब प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर कवायद चल रही है। यूं ताे दूसरी सूची के इस माह के पहले सप्ताह में आने की संभावना थी, लेकिन फिलहाल यह सूची अटक गई है। अब यह सूची 15 सितंबर के बाद ही आएगी, क्योंकि केंद्रीय चुनाव की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पा रहा है।
हारने वालों की भी लग सकती है लॉटरी
भाजपा का हर विधानसभा के लिए जीतने वाले प्रत्याशी पर ही फोकस है। यही वजह है कि इस बार पिछला चुनाव हारने वालों की भी लॉटरी लग सकती है। भाजपा ने पहली सूची में भी पांच हारे हुए प्रत्याशियों को फिर से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में राजधानी रायपुर की दो सीटों पर भी पिछला चुनाव हारने वाले प्रत्याशी वापस मैदान में उतारे जा सकते हैं। रायपुर पश्चिम से पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम पहले नंबर पर चल रहा है। यहां पर पैनल में दो ही नाम है। इसी तरह से रायपुर उत्तर से भी पिछला चुनाव हारने वाले श्रीचंद सुंदरानी का नाम पैनल में है। इसी के साथ संभाग की और कुछ विधानसभाओं में भी पहले चुनाव हारने वालों को भाजपा संगठन उस स्थिति में चुनावी मैदान में उतार सकता है, जब उसकी सर्वे रिपोर्ट में यह बात होगी कि वह प्रत्याशी जीत दिला सकते हैं।
रायपुर में जातिगत समीकरण नहीं
राजधानी रायपुर की चार सीटों पर जातिगत समीकरण कम ही मायने रखते हैं। हालांकि रायपुर की ग्रामीण सीट को लेकर साहू समाज पर फोकस रहता है, लेकिन इस सीट से पहले भाजपा के लिए तरुण चटर्जी, राजेश मूणत भी जीत चुके हैं। इसी के साथ कांग्रेस के सत्यनारायण शर्मा भी जीते हैं। इसी तरह से रायपुर उत्तर के लिए कहा जाता है कि यहां से भाजपा का सिंधी प्रत्याशी दमदार होता है। एक बार यहां से श्रीचंद सुंदरानी जीते हैं। लेकिन एक बार हारे भी हैं। यहां से कांग्रेस से सरदार समुदाय के कुलदीप जुनेजा दो बार जीते हैं। रायपुर पश्चिम की बात करें तो यहां से जैन समाज के राजेश मूणत दो बार और ब्राह्मण समाज के विकास उपाध्याय एक बार जीते हैं। रायपुर दक्षिण में तो अग्रवाल समाज के बृजमोहन अग्रवाल का ही दबदबा है। वे तीनों पर यहां से जीते हैं।



ये हैं रायपुर संभाग की 15 विधानसभाओं के दावेदार
रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल, मीनल चौबे, नरेश गुप्ता
रायपुर पश्चिम राजेश मूणत, आशु चंद्रवंशी
रायपुर उत्तरः श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, अमित चिमनानी
रायपुर ग्रामीण अमित साहू, मोतीलाल साहू, शांतनु साहू
धरसीवा देवजी भाई पटेल, अनुज शर्मा, अभिनेष कश्यप, जीएस मिश्रा, अंजय शुक्ला
आरंग गुरु खुशवंत, वेदराम मनहरे, डा. किरण बघेल, श्याम नारंग
धमतरी रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, प्रीतेश गांधी
कुरूदः अजय चंद्राकर, रघुनंदन साहू
बिंद्रा नवागढ़ गोवर्धन मांझी, डमरूधर पुजारी
महासमुंद डा. विमल चोपड़ा, प्रकाश चंद्राकर, मोती साहू, राकेश चंद्राकर
 बसना संपत अग्रवाल, रूपकुमारी चौधरी, पुरंदर मिश्रा, जगदीश प्रधान
भाटापारा शिवरतन शर्मा, अनिल पांडेय
बलौदाबाजारः लक्ष्मी वर्मा, टंकराम वर्मा, अदिती वाघमारे, डोमन वर्मा
कसडोल गौरीशंकर अग्रवाल, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राजकुमार जायसवाल
बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, राजेश बाटे, गाैरी देवी

ये हैं घाेषित 5 प्रत्याशी

अभनपुरः इंद्रकुमार साहू (घोषित)

सिहावा श्रवण मरकाम (घोषित)

राजिम रोहित साहू (घोषित)

खल्लारी अलका चंद्राकर (घोषित)
सरायपाली सरला काेसरिया(घोषित)

Related Articles

Back to top button