जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 29 को, बांटे जाएंगे 25 हजार के पुरस्कार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 29 को, बांटे जाएंगे 25 हजार के पुरस्कार

रायपुर। जिला स्तरीय शतरंज (चेस) प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी को समता कालोनी में किया गया है। इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक आयु के बालक/बालिकाएं प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में 25 हजार रुपए तक के पुरस्कार दिये जाएंगे। साथ ही ट्राफी और सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 93291 00240 (विकास शर्मा) से संपर्क किया जा सकता है।


रायपुर जिला शंतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि बच्चों के लिए जिला स्तरीय शतरंज की द्वितीय प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता 29 जनवरी को सुबह 10 बजे शुरु होगी। इसका आयोजन विकास चेस एकेडमी छत्तीसगढ़ राज्य शंतरंज संघ के मार्गदर्शन और रायपुर जिला संघ के सहयोग से कर रही है। इस प्रतियोगिता को कल्पवृक्ष, वीगोर एंड वर्वे हॉस्टल सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button