जामा मस्जिद चुनाव के लिए नामांकन पत्र वितरण,पांच दावेदार सामने आए

रायपुर(realtimes) जामा मस्जिद हलवाई लाइन रायपुर के मुतवल्ली पद के चुनाव के लिए पांच दावेदार सामने आए हैं। इन लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। 16 सितंबर से नामांकन फार्म की बिक्री और जमा शुरु की गई है। आज जामा मस्जिद हलवाई लाइन में नामांकन पत्र वितरण का कार्य किया गया उपरोक्त पांचों उम्मीद वारो ने एडहॉक कमेटी के समक्ष 20- 20 हजार रूपये जमा कर नामांकन पत्र प्राप्त किया नामांकन दाखिल करने की अतिम तिथि एवं समय 19 सितंबर को पांच बजे शाम तक किया गया पूर्व में दोपहर तीन बजे तक लिया जाना था। पहले दिन इन पांच लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। मो ग़ुलाम अशरफ़( कलीम) मौदहापारा, अब्दुल फ़हीम रहमनिया चौक,ग़ुलाम शकील रजा दीन दयाल उपाध्याय नगर, रिज़वान हमज़ा राजातालाब हसीब क़ुरेशी ( सोनू) स्टेशन रोड। नामांकन फार्म वितरण प्रक्रिया के दौरान एडहॉक कमेटी के संयोजक शोएब खान के अलावा उप पुलिस अधीक्षक फरहान कुरैशी ,उप पुलिस अधीक्षक नसीम अख्तर , मो o अनवारूल हसन,अब्दुल समद आदि सदस्य उपस्थित रहे।



