कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2022, रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को दी मात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2022, रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को दी मात

बीती रात ही फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने पहुंचीं और अपनी मौजदूगी से माहौल में चार चांद ही लगा दिए। देर रात इस इवेंट में विनर के नाम की घोषणा की गई और कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज अपने नाम कर लिया। विनर के तौर पर सिनी शेट्टी के नाम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बता दें कि सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World 2022) का ताज 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ही अपने नाम की है। बीते 3 जुलाई को मुंबई में इस इवेंट का आयोजन किया गया। मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पूरा हुआ।

सिनी ने इन दो हसीनाओं को दी मात
सिनी शेट्टी को फिनाले में रूबल शेखावत और शिनाता चौहान से कड़ी टक्कर मिली। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप रहीं वहीं उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान को सेकंड रनर अप का खिताब हासिल हुआ। बात की जाए मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी की तो वह  कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है। सिनी शेट्टी महज 21 साल की ही हैं। सिनी शेट्टी एक भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होने अकाउंट्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है और इस समय सीएफए कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button