जाँजगीर समपार गेट 10 से 14 फरवरी तक बंद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जाँजगीर समपार गेट 10 से 14 फरवरी तक बंद

बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला-चांपा स्टेशनों के मध्य किमी. 672/11-13 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 342 (जाँजगीर फाटक) को 10, 12 एवं 14 फरवरी (शुक्रवार, रविवार व मंगलवार) को शाम 6 बजे से सुबह 06 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था छोटे वाहनों को खोखसा समपार एवं बडे वाहनों को पिसौद मार्ग से पास किया जा सकता है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related Articles

Back to top button