करीना की द बकिंघम मर्डर्स का पोस्टर रिलीज  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

 करीना की द बकिंघम मर्डर्स का पोस्टर रिलीज 

बालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। करीना की मच अवेटेड फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का पोस्टर रिलीज हो गया। पोस्टर में करीना चीखती चिल्लाती और बेबस दिख रही हैं। उनका इंटेंस लुक है। फैंस को यह बेहद पसंद आ रहा है। करीना अपने करिअर में पहली बार जासूस ‘जस भामरा’ के रोल में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले करीना ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ फोटो शेयर की थी और लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी थी। फिल्म हाल ही में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में प्ले की गई। निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर करीना, एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। बता दें कि बालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। करीना हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी के बाद से उनका ज्यादातर वक्त फैमिली के साथ ही गुजरता है। उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। इसके बावजूद करीना बीच-बीच में फिल्मों में भी नजर आती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button