जनता के भरोसे और एसकेएम कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से मिली भारी जीत: मुख्यमंत्री तमांग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

जनता के भरोसे और एसकेएम कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से मिली भारी जीत: मुख्यमंत्री तमांग

गंगटोक: दो जून (ए) सिक्किम के मुख्यमंत्री एवं सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग ने राज्य विधानसभा चुनाव में रविवार को पार्टी की शानदार जीत का श्रेय एसकेएम कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और उनकी सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को दिया।

एसकेएम रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट पर जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button