भाजपा के नए युवा पदाधिकारी बाेले- राज्य में भाजपा काे सत्ता में वापस लाकर ही लेंगे दम

रायपुर(realtimes) प्रदेश भाजपा की नई टीम में रखे गए युवाओं का एक स्वर में साफ कहना है भाजपा काे राज्य में सत्ता में वापस लाए बिना दम नहीं लेंगे। तीन नए महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी और विजय शर्मा के साथ ही मीडिया सेल के नए प्रभारी अमित चिमनानी कहते हैं पार्टी की उम्मीदाें काे पूरा करना ही इनका पहला और आखिरी मकसद है।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा, पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश के सभी प्रभारियों राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन, प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी निर्देश मिलेंगे उस पर काम करेंगे।
खिलाएंगे कमल
नए महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा, संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी पर सौ फीसदी खरा उतरने का प्रयास रहेगा। पार्टी ने जिसे उम्मीद के साथ माैका दिया है, उसको निराशा नहीं होगी। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाकर छत्तीसगढ़ महतारी को कांग्रेस से मुक्त करने का काम करेंगे। सभी के साथ मिलकर हर हाल में आने वाले चुनाव में कमल खिलाने का काम हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर करेंगे।
फिर से भाजपा की सरकार बनेगी
महामंत्री विजय शर्मा ने भी कहा, पार्टी ने जो भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूरा किया जाएगा। पार्टी ने जब-जब जो भी काम दिया है, उसको पूरा करने का हमेशा पूरा प्रयास किया है। प्रयास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होगी। इसमें संदेह नहीं है कि अब राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
कांग्रेस मुक्त हाेगा छत्तीसगढ़
नए मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा, नई ऊर्जा के साथ नई टीम काम करेगी और राष्ट्रीय संगठन की उम्मीद पर पूरी टीम खरी उतरते हुए आने वाले समय में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव में हराने का काम करेगी और प्रदेश को इस कांग्रेस सरकार से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। मीडिया के सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल का कहना है, पार्टी ने जिस उम्मीद से युवाओं पर भराेसा जताया है, उसकाे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और हर हाल में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाकर राज्य का विकास करने का काम करेंगे।



