State
छत्तीसगढ़ में भाजपा राज, कांग्रेस हुई साफ

रायपुर। कांग्रेस के जीत के दावों और एग्जिट पोल के अनुमान को धता बताते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल की है। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कड़े मुकाबले में चुनाव जीत गए लेकिन उनकी सरकार के 9 मंत्री समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस की हार का आलम ये है कि सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस हारी है। यहां उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। इधर रायपुर जिले की सात सीटों की बात करें तो यहां की सभी सीटें कांग्रेस हार गई है। रायपुर जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
ये जीते ये हारे-कांग्रेस- भाजपा
लिंक पर क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट
https://results.eci.gov.in/AcResultGenDecNew2023/partywisewinresult-369S26.htm




