छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बुरा हाल, खुद बघेल का जीतना मुश्किल, 13 में से 10 मंत्री पिछड़े

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के रुझानों के साथ बढ़त बनाने वाली कांग्रेस ईवीएम खुलने के साथ-साथ पीछे जाती दिख रही है। किसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्रियों में से 10 मंत्री शुरुआती रुझानों में पीछे जाते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत उपमुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री रुझानों में पीछे चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे राउंड की गिनती के बाद पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल से पीछे हो गए हैं। वही उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को बढ़त मिल गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की चर्चित सीट में से एक कवर्धा विधानसभा में बीजेपी आगे चल रही है यहां से मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे हो गए हैं। इसके साथ ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण सीट से पीछे चल रहे हैं। साजा विधानसभा सीट से मंत्री रविंद्र चौबे पीछे चल रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे मंत्री मोहन मरकाम कोंडागांव विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पांचवी पास मंत्री कवासी लखमा भी कोंटा सा विधानसभा क्षेत्र से पीछे हैं इस सीट में निर्दलीय प्रत्याशी मनीष कुंजम आगे चल रहे हैं। सीतापुर विधानसभा सीट से मंत्री अमरजीत भगत भी भाजपा प्रत्याशी रामकुमार से पीछे हैं। आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डेहरिया पीछे चल रहे हैं तो नवागढ़ सीट से मंत्री रूद्र कुमार भी शुरुआती रुझानों में पीछे हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ के 13 मंत्रियों में से 10 मंत्री विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान में अब तक पीछे चल रहे हैं।
शक्ति विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के नेता और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत शुरुआती रुझानों में आगे हैं। खरसिया सीट से मंत्री उमेश पटेल रुझानों में आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही मंत्री अनिला भेड़िया भी रुझानों में आगे चल रही हैं। हालांकि अब तक लगभग चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है इसमें से ज्यादातर कांग्रेस के दिग्गज माने जाने वाले नेता विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान में अपने प्रतिद्वंदियों से पीछे हैं।



