State
बृजमोहन के पिता रामजीलाल को अकबर ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दिवंगत पिता रामजी लाल अग्रवाल को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने श्रद्धांजलि दी। बुधवार को बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर मोहम्मद अकबर, भाजपा के वरिष्ठ नेता साैदान सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति पंहुचे थे।

दिवंगत रामजीलाल का निधन 24 मई को हुआ था। श्री अकबर व अन्य नेताओं, गणमान्य नागरिकों ने स्व. रामजीलाल अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



