छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों पर मेहरबान, पहली बार कृषि पंपों के लिए तीन सौ करोड़ का बजट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों पर मेहरबान, पहली बार कृषि पंपों के लिए तीन सौ करोड़ का बजट

रायपुर(realtimes) की कांग्रेस सरकार लगातार किसानों पर मेहरबान है। एक तरफ जहां सबसे ज्यादा धान की कीमत दी जा रही है, वहीं छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार कृषि पंपों के कनेक्शनों के लिए राज्य सरकार ने बजट में तीस सौ करोड़ दिए हैं। इसके पहले सौ से डेढ़ सौ करोड़ ही मिलते रहे हैं। कम बजट मिलने के पीछे का एक बड़ा कारण यह भी रहा है कि छह साल पहले तक कभी कृषि पंपों के आवेदन पेंडिंग नहीं होते थे, लेकिन प्रदेश में नए कृषि पंप के इस समय 50 हजार से ज्यादा आवेदन पेंडिंग हो गए हैं। इस बार ज्यादा बजट मिलने के कारण 30 हजार से किसानों को नए कनेक्शन मिल जाएंगे। अगर अनुपूरक बजट में राज्य सरकार ने और बजट दे दिया तो सारे पेंडिंग आवेदनों का निपटारा भी हो सकता है।
प्रदेश के किसानों के लिए पिछले साल से पहले तक कृषि पंप कनेक्शन दूर की कौड़ी थे, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस राह को पिछले साल आसान कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में कृषि पंपों के पेंडिंग आवेदनों का निपटारा करने में जब कंपनी जुटी तो पहली बार साल भर में 2021-22 में ही रिकॉर्ड 65743 किसानों को कनेक्शन दिए गए। इसके बाद 22-23 के सत्र में करीब 35 हजार से ज्यादा कनेक्शन दिए गए। लेकिन इतना सब होने के बाद भी 50 हजार से ज्यादा आवेदन पेंडिंग है। इसी को देखते हुए इस बार राज्य सरकार ने अपने बजट में पहली बार 299 करोड़ छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी को दिए हैं।
फरवरी तक थे 60 हजार आवेदन पेंडिंग
विधानसभा में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक प्रदेश में फरवरी तक करीब 60 आवेदन पेंडिंग थे। इसमें 2020-21 के 3764, 2021-22 के 37384 और 2022-23 के 17484 आवेदन पेंडिंग थे। सबसे ज्यादा आवेदन राजनांदगांव के दो सालों के 6636 और 3127 हैं। इसी तरह से अन्य स्थानों के ज्यादा पेंडिंग आवेदनों में बेमेतरा के 5197, कबीरधाम के 3394, कांकेर के 4667, बलौदाबाजार के 3501, गरियाबंद के 2200, महासमुंद के 4127, कोंडागांव के 3894, बिलासपुर के 2194,धमतरी के 1858 आवेदन पेंडिंग हैं। इसी के साथ जहां पर सबसे कम आवेदन पेंडिंग है, उनमें नारायणपुर में 10, कोरिया में 13, बीजापुर में 11, दंतेवाड़ा में 16, कोरबा में 60, जशपुर नगर में 77 आवेदन पेंडिंग हैं। इनमें से करीब दस हजार कनेक्शन मार्च तक पूरे हो गए हैं और अब 50 हजार आवेदन ही बचे हैं।

Related Articles

Back to top button