छत्तीसगढ़ की समाज सेवी पूजा शर्मा को मिला सम्मान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

छत्तीसगढ़ की समाज सेवी पूजा शर्मा को मिला सम्मान

कोरबा। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया कोरबा इकाई छत्तीसगढ़ ने 14 जनवरी 2024 को 125 प्रतिभागियों के साथ कोरबा सतरेंगा मार्ग पर शिव धारा में अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम ट्रैकिंग और प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप सेठ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पीएल मिरेंद्र, त्रिभुवन, शैलेन्द्र नामदेव और सतीश शुक्ला का सहयोग रहा। इस स्थान का नाम शिव धरा कोरबा यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन द्वारा रखा गया है। शैलेश शुक्ला के नेतृत्व में बिलासपुर और रायपुर इकाई के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नदी में ट्रैकिंग, शेर की गुफा देखना, कैम्पिंग, पेड़ों के बीच झूलना, खेल, प्रश्नोत्तरी, स्वादिष्ट भोजन, प्रमाण पत्र वितरण आदि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।मंच संचालन कल्पना,मालती, शिव कुमारी ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती और हेमन्त सचदेवा मुख्य अभियंता डीएसपीएम ( वाईएचएआई कोरबा इकाई संरक्षक ) और विशिष्ट अतिथि राजेश मिश्रा, पत्रकार उपस्थित थे। उन्होंने ट्रेकर्स को फ्लेग ऑफ किया और शुभकामनाएं दी। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मकर संक्रांति के अवसर पर पहाड़ी कोरवा परिवार के लोगों को कपड़े, स्टेशनरी, अनाज, धनराशि और मिठाइयाँ भी वितरित कीं। आर. श्रीधर, कुसुम ताम्रकार, सुमन सेठ, एम आर पति, आर शर्मा, एम मिश्रा, एएस तोमर विकास, गुप्ता, बी राजपूत, ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया ।।

Related Articles

Back to top button