चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 बजकर 29 मिनट पर धोनी का वीडियो शेयर कर बढ़ाई फैंस की धड़कन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 बजकर 29 मिनट पर धोनी का वीडियो शेयर कर बढ़ाई फैंस की धड़कन

नई दिल्ली

जब भी घड़ी की सुई 7 बजकर 29 मिनट पर पहुंचती है तो भारतीय फैंस के जहन में सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही आते हैं। जी हां, 15 अगस्त 2020 को इसी समय धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। ट्विटर पर ‘मैं पल दो पल का शयर’ गाने के साथ धोनी ने अपनी कुछ पुरानी यादों का वीडियो पोस्ट किया था और उन्होंने लिखा था कि 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझा जाए। हालांकि धोनी अभी भी आईपीएल में फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं।
 
जा फैंस ने सीएसके का ये पोस्ट देखा होगा तो उनकी धड़कने जरूर बढ़ी होगी, मगर जब उन्होंने वीडियो चलाया होगा तो राहत की सांस जरूर ली होगी। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में धोनी के रिटायरमेंट की कोई न्यूज नहीं थी बल्कि माही आगामी आईपीएल सीजन के लिए तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए दिख रहे हैं।
 
धोनी का यह हो सकता है आखिरी सीजन
धोनी ने कुछ समय पहले अपनी ख्वाइश जाहिर की थी कि वह चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल का आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। कोविड-19 की वजह से पिछले दो सीजन में धोनी अपने होम ग्राउंड पर नहीं खेल पाए, लेकिन इस साल आईपीएल अपने पुराने रंग में लौट रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 4 बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने वाले धोनी बतौर खिलाड़ी इस लीग से संन्यास ले लेंगे। हालांकि खबरे हैं कि अगले साल से वह टीम से बतौर सपोर्टिंग स्टाफ जुड़े रहेंगे, हो सकता है धोनी सीएसके के बतौर मेंटोर मैदान पर उतरें।

 

Related Articles

Back to top button