छत्तीसगढ़ से 359 यात्री हज के लिए रवाना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

छत्तीसगढ़ से 359 यात्री हज के लिए रवाना

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने की शानदार व्यवस्था

रायपुर। हज 2025 के लिए छत्तीसगढ़ से 359 हज यात्री शनिवार रात नागपुर एयरपोर्ट से फ्लाइनास एयरलाइन की फ्लाइट नंबर XY8228 से रवाना हुए। इस जत्थे में 188 पुरुष और 171 महिलाएं शामिल हैं। यह फ्लाइट 25 मई की मध्यरात्रि 11:20 बजे सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर गई।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की रिपोर्टिंग 23 मई को नागपुर स्थित हज हाउस में कराई गई थी। 24 मई को हज यात्रियों को यात्रा से जुड़े दस्तावेज वितरित किए गए। 25 मई को सुबह से ही यात्रियों का लगेज चेक-इन किया गया। शाम 5:30 बजे विशेष बसों के माध्यम से यात्रियों को नागपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद आसिफ उस्मान खान और छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए बसों को हरी झंडी दिखाई। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, हाजी अब्दुल रज्जाक खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं। नागपुर एंबार्केशन प्वाइंट से हज यात्रियों के सुगम प्रस्थान हेतु समस्त व्यवस्थाओं का समुचित संचालन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सैय्यद अकबर बक्सी, अब्दुल असलम, मोहम्मद यूसुफ, सैय्यद सलीम और अब्दुल रज़िक भी उपस्थित रहे। हज कमेटी की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा और सहयोग के लिए सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button