Top News
चीन: परीक्षण संख्या 20 सी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण

चीन ने शनिवार सुबह 9 बजकर 1 मिनट पर च्यो छ्वेन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लॉन्ग मार्च नंबर दो-चार कैरियर रॉकेट से परीक्षण संख्या 20 सी उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस उपग्रह ने निर्धारित कक्षा में सुचारु रूप से प्रवेश कर लिया है। यह प्रक्षेपण अभियान सफल रहा।
परीक्षण संख्या 20सी उपग्रह का उपयोग मुख्य रूप से अंतरिक्ष पर्यावरण निगरानी आदि जैसी नई तकनीकों के परीक्षण के लिए किया जाता है। लॉन्ग मार्च कैरियर रॉकेट की यह 445वीं उड़ान है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)



