घर में लगी आग, चार लोगों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

घर में लगी आग, चार लोगों की मौत

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (ए) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को बहुमंजिला इमारत के भूतल पर एक घर में भीषण आग लग गई जिसमें एक नवजात समेत चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 22 मिनट पर शाहदरा इलाके के एक घर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पाकर आनन-फानन दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उस दौरान इमारत में एक बच्चे सहित कुल छह लोग अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए सभी को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। वहां एक बच्चे समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया। आग और धुएं की चपेट में आने से जख्मी अन्य लोगों का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button