Voltan ने E-Rickshaw Rick और E-Loader Bajrangi किया लॉन्च

नई दिल्लीः ई-मोबिलिटी स्टार्टअप वोल्टराइडर ने ई-रिक्शा रिक और ई-लोडर बजरंगी को लाँच करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ई रिक्शा के एक मॉडल और ई लोडर के तीन मॉडल उतारे गये है। वेरिएंट पेश किए हैं। उसने कहा कि वोल्टन रिक एक तीन सीटों वाला रिक्शा है जिसकी अधिकतम भार वहन क्षमता 250 किलोग्राम है। इसमें 750 वाट / 48 वोल्ट बीएलडीसी मोटर है। इसमें ड्रम ब्रेक के साथ एक डबल स्ट्रोक फ्रंट सस्पेंशन है। रिक को केवल पैडल से या केवल मोटर से या दोनों से एक साथ चलाया जा सकता है। यह पूर्ण भार के साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम सवारी गति तक पहुंच सकता है। इसकी कीमत 79,999 रुपए है।
वोल्टन बजरंगी एक लोडर है जिसकी अधिकतम भार वहन क्षमता 300 किलोग्राम (राइडर के वजन सहित) है। इसमें 750 वाट / 48 वोल्ट बीएलडीसी मोटर है। इसमें ड्रम ब्रेक के साथ एक डबल स्ट्रोक फ्रंट सस्पेंशन है। बजरंगी को केवल पैडल से या केवल मोटर से या दोनों से एक साथ चलाया जा सकता है। यह पूरे भार के साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम सवारी गति तक पहुंच सकता है। बजरंगी गू,बजरंगी हौल और बजरंगी मूवर तीन मॉडल में उपलब्ध है। इसकी कीमत 79,999 रुपए है।



