कमलनाथ ने सिवनी में चुनाव प्रचार का आगाज किया, टिकट कटने का दर्द छलका  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कमलनाथ ने सिवनी में चुनाव प्रचार का आगाज किया, टिकट कटने का दर्द छलका 

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव मतदान की तारीख को अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के कर्ता-धर्ताओं ने प्रचार शुरु कर दिया है। इसी संदर्भ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिवनी जिले के गोपालगंज इलाके से पार्टी प्रत्याशियों के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत की। यहां आमसभा के दौरान टिकट कटने को लेकर भी नेताओं ने अपना दर्द बयान किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गोपालगंज में एक आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया और उन्हें घोषणा मशीन कहा। कमलनाथ ने अपनी चंद महीनों की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि यदि मैं चाहता तो 15 महीने की सरकार गिरने नहीं देता। मैं उनसे डबल पैसे दे सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज घोषणा मशीन हैं, जहां नदी नहीं होती है वहां पर भी वह पुल बनाने की घोषणा कर देते हैं। आमसभा के दौरान मंच में मौजूद सिवनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहन सिंह चंदेल ने टिकट कटने का दर्द भी बयान किया। इस कार्यक्रम में सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी, बरघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अर्जुन सिंह काकोड़िया और केवलारी क्षेत्र के प्रत्याशी रजनीश सिंह भी मौजूद थे। 

Related Articles

Back to top button