गोदावरी नदी उफान पर, सुरक्षाबलों का कैंप हुआ जलमग्न - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

गोदावरी नदी उफान पर, सुरक्षाबलों का कैंप हुआ जलमग्न

बस्तर संभाग में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते नदियों का का जल स्तर बढ़ते जा रहा है। करीब 32 साल बाद गोदावरी नदी का जल स्तर 70 फीट से ऊपर पहुंच गया है। इस साल गोदावरी का पानी 1990 की बाढ़ के बराबर पहुंच चुका है। इसके चलते बाढ़ का पानी आईटीसी पेपर मिल में घुस गया है। वहीं 212 बटालियन भी बाढ़ के चपेट में है। 150 जवानों और अधिकारियों सहित हथियारों को दूसरे जगह पर शिप्ट किया गया।

भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब तक गोदावरी ने 70 फीट को क्रॉस कर लिया है। इस साल गोदावरी का पानी 1990 की बाढ़ के बराबर पहुंच चुका है। इसके चलते आईटीसी पेपर मिल में पानी घुस गया है। फिलहाल प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए मिल में काम रोक दिया है.

Related Articles

Back to top button