सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया

मुंबई: 25 अप्रैल (ए) मुंबई में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हाल में हुई गोलीबारी के संबंध में मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) ने 15 मार्च को गोलीबारी करने वालों को हथियार उपलब्ध कराए थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button