गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़: चार मार्च (ए) जम्मू के एक कथित गैंगस्टर की पंजाब के मोहाली में एक शॉपिंग मॉल के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर की पहचान राजेश के तौर पर हुई है।बदमाशों ने गैंगस्टर को एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक शॉपिंग मॉल के बाहर गोलियों से भून दिया। जिसके बाद सभी बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ भाग गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। भारी तादात में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।पुलिस ने बताया कि राजेश डोगरा अपने दो दोस्तों के साथ मॉल घूमने आया था। स्कॉर्पियो समेत दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मृतक के दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए हैं। 

Related Articles

Back to top button