मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

गूगल डूडल मना रहा है बबल टी की लोकप्रियता का जश्न, आप भी उठा सकते हैं लुत्फ

नई दिल्ली
 गूगल आज दुनिया में प्रख्यात बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है। गूगल ने मनमोहक एनिमेशन के माध्यम से अपने होमपेज पर बबल टी की लोकप्रियता के लिए एक इंटरैक्टिव डूडल गेम पेश किया है। बबल टी एक प्रकार का पेय पदार्थ है जिसने कोविड-19 महामारी के दौरान बहुत सारे प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित किया था। कोविड के समय से ही यह ट्रेंड कर रहा है। आज आप सभी गूगल के इंटरैक्टिव टूल डूडल के जरिए डिजिटल बबल टी की सुविधा पा सकते हैं।

बोबा टी या पर्ल मिल्क टी के नाम से भी जानी जाती है बबल टी
बबल टी को बोबा टी या पर्ल मिल्क टी के नाम से भी जाना जाता है। बबल टी की शुरुआत ताइवान से हुई थी। हनीड्यू, मटका, रास्पबेरी, मोचा – स्वाद कोई भी हो, फ्रूट जेली या टैपिओका से बनी कुछ चुलबुली गेंदों में मिलाना न भूलें। पिछले कुछ ही सालों में बबल टी ने वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल की थी। गूगल ब्लॉग पेज के मुताबिक साल 2020 में बबल टी को एक नए इमोजी के रूप में पेश किया गया था। बबल टी एक स्थानीय पेय पदार्थ था लेकिन कुछ ही सालों के अंदर इसने वैश्विक लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

Related Articles

Back to top button