गिरने लगेगा आज से दिन का तापमान, रात का बढेगा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

 गिरने लगेगा आज से दिन का तापमान, रात का बढेगा

भोपाल । मध्यप्रदेश में आज से दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। जबकि रात का तापमान बढ़ेगा। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण कहीं-कहीं बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मध्य महाराष्ट्र के आसपास एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है वर्तमान में अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण अब दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी, साथ ही रविवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उधर शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया। । पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन के समय हवा का रुख दक्षिणी एवं रात के समय हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है, लेकिन रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button