Top News
Dubai : Burj Khalifa के पास 35 मंजिला इमारत में लगी आग

दुबईः दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास 35 मंजिला एक इमारत में सोमवार तड़के आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया हैं। इमारत से काले रंग का धुआं निकलते हुए देखे जा सकता था, जो अमीरात में सरकार सर्मिथत डेवलपर ‘एमार’ के ‘8 बुलेवार्ड वॉक’ नामक टावर की एक श्रृंखला का हिस्सा है।
दुबई पुलिस और असैन्य सुरक्षा विभाग ने आग लगने की तत्काल पुष्टि नहीं की है। ‘एमार’ के अधिकारियों से भी सम्पर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला। दुबई में 2015 में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी बुर्ज खलीफा के पास ‘एड्रेस डाउनटाउन’ में आग लग गई थी।



