BBC पर आईटी का सर्वे जारी, अभी ऑफिस में है आयकर विभाग के अधिकारी, बयान आया सामने - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

BBC पर आईटी का सर्वे जारी, अभी ऑफिस में है आयकर विभाग के अधिकारी, बयान आया सामने

इंटरनेट डेस्क। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई वाले ऑफिस पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारक ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के दफ्तरों में ये कार्रवाई मंगलवार को शुरू हुई थी और अभी भी आयकर विभाग के अधिकारी सर्वे जांच में जुटे हुए है।

इस मामले में बीबीसी की और से कोई बड़ा बयान तो नहीं आया है लेकिन ये जरूर कहा गया है की ब्रिटिश समाचार संगठन के अधिकारी आयकर अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। आयकर विभाग ने बीबीसी पर ट्रासफर प्राइसिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान स्थानीय बीबीसी कर्मचारियों को कथित तौर पर कार्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोका गया और उनके मोबाइल फोन बंद कर दिए गए। उधर आयकर अधिकारियों ने नई दिल्ली में बताया कि आयकर विभाग ने कथित कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में ऑपरेशन चलाकर बीबीसी द्वारा ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के जानबूझकर गैर अनुपालन और इसके मुनाफे के विशाल डायवर्जन के मद्देनजर कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button