खास खबर: रियल एस्टेट में इस साल रफ्तार मंद, चार माह में सिर्फ 60 योजनाएं, पिछले साल 105 नई याेजनां हुईं ती लांच - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessCity

खास खबर: रियल एस्टेट में इस साल रफ्तार मंद, चार माह में सिर्फ 60 योजनाएं, पिछले साल 105 नई याेजनां हुईं ती लांच

रायपुर(realtimes) रियल एस्टेट में नया साल में योजनाओं की रफ्तार पिछले साल से काफी मंद है।  इस साल अब तक चार माह में 60 योजनाएं लांच हो चुकी है, जबकि पिछले साल 105 योजनाएं चार माह में लांच हुई थी।  इस साल नया रिकॉर्ड बनेगा या नहीं यह तो साल के अंत में ही मालूम होगा, लेकिन बीते साल 2022 में जरूर रियल एस्टेट में रिकॉर्डतोड़ 273 योजना लांच हुई थीं। इधर जो नई योजनाएं आ रही हैं, उसमें देखने वाली बात यह है कि ज्यादातर योजनाओं में जो घर बन रहे हैं, उनमें महंगे घरों पर ज्यादा फोकस है।पूरे देश भर में उच्च वर्ग की खरीदारी में इजाफा हुआ है। इसी के साथ गरीब तबका भी खरीदारी के मामले में आगे है। मध्यम वर्ग की खरीदारी कम हुई है। अब यह वर्ग सोच समझकर ही खर्च कर रहा है। सबसे ज्यादा पैसे खर्च करने वाला उच्च वर्ग ही है। यही वजह है कि अब रियल एस्टेट में भी इसी वर्ग को ध्यान में रखकर ज्यादातर घर बन रहे हैं। 2021 में कोरोना के बाद रियल एस्टेट में त्योहारी सीजन में बहुत घर बिके। करीब छह सौ करोड़ का कारोबार हुआ है। इस काराेबार की रफ्तार ने पहले ही अहसास करा दिया था कि आने वाला साल रियल एस्टेट के लिए बड़ा अच्छा साल होने वाला है। यह पिछले साल देखने को भी मिला। बीते साल साल हजार करोड़ से ज्यादा के मकान बिके।
साल दर साल की योजनाएं
रियल एस्टेट से जुड़ी हर योजना को अब रेरा से मंजूरी लेनी पड़ती है। चाहे वह सरकारी योजना हो या फिर निजी योजना उनको रेरा में पंजीयन के बिना प्रारंभ नहीं किया जा सकता है। रेरा में जब फरवरी 2018 से पंजीयन प्रारंभ हुआ तो यही साल ऐसा रहा, जिसमें रिकॉर्डतोड़ 897 योजनाओं का पंजीयन हुआ। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि हर बिल्डर को अपनी पुरानी योजनाओं का भी पंजीयन कराना जरूरी था। दूसरे साल पुरानी और नई योजनाओं को मिलाकर 192 योजनाएं मंजूर हुईं। 2020 में कोरोना काल होने के बाद भी 100 नई योजनाओं का पंजीयन रेरा में हुआ। 2021 में पिछला रिकॉर्ड टूटा और 136 नई योजनाओं का पंजीयन हुआ। 2022 में योजनाओं की बाढ़ आई। इस साल जनवरी में 20 योजनाएं लांच हुईं। अगले माह फरवरी में यह रिकॉर्ड टूटा और 23 योजनाएं आईं। मार्च में भी फरवरी का रिकॉर्ड टूटा और 26 योजनाओं का पंजीयन रेरा में हुआ। इसके बाद अप्रैल में नया रिकॉर्ड बना और 36 योजनाएं पंजीकृत हुई। मई और जून में 19-19 योजनाएं लांच हुई। जुलाई में रिकॉर्डतोड़ 44 योजनाएं लांच हुईं। इसके बाद अगस्त में 18, सितंबर में 21, अक्टूबर में 11, नवंबर में सबसे कम चार और दिसंबर में 28 योजनाएं आईं। कुल मिलाकर बीते साल में 273 नई योजनाएं लांच हुई हैं।
इस साल में अब तक योजनाएं
नए साल 2023 में सबसे पहले जनवरी में 18 नई योजनाओं का रेरा में पंजीयन हुआ। इसके बाद फरवरी में इससे ज्यादा 19 योजनाएं आईं। मार्च में सबसे कम महज 8 योजनाएं ही लांच हुईं। अप्रैल में फिर योजनाओं की बाढ़ आई 15 नई योजनाओं का पंजीयन रेरा में हुआ। नए माह मई के पहले सप्ताह में अब तक एक ही योजना पंजीकृत हुई है।

Related Articles

Back to top button