खास खबर: इनोवा की हाईक्रास में साल भर की वेटिंग, एसयूवी की कोई कार ऑन डिमांड नहीं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessCity

खास खबर: इनोवा की हाईक्रास में साल भर की वेटिंग, एसयूवी की कोई कार ऑन डिमांड नहीं

रायपुर(realtimes) देश भर में चार पहिया वाहनों में लंबी वेटिंग का दौर अब तक चल रहा है। अपने राज्य छत्तीसगढ़ में वेटिंग कुछ ज्यादा ही लंबी है। कोरोना के चलते पहले ऑटोमोबाइल सेक्टर में सेमीकंडक्टर की कमी के कारण कारों की लंबी वेटिंग लिस्ट थी, लेकिन अब सेमीकंडक्टर का संकट लगभग समाप्त हो गया है तो डिमांड इतनी ज्यादा होने से चार पहिया वाहनों की बिक्री की रफ्तार बिगड़ गई है। यही वजह है कि एसयूवी टाइप किसी भी ब्रांड की कोई भी कार ऑन डिमांड नहीं मिल रही है। लेकिन 5 से 8 लाख तक की कम बजट वाली कारें वो जरूर आन डिमांड मिल रही हैं। सबसे ज्यादा वेटिंग टोयोटा की इनोवा हाईक्रास है जिसकी प्रदेश में करीब साल भर की वेटिंग है। जिनको त्योहारों गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और धनतेरस पर मनपसंद चार पहिया की दरकार है, वे अभी से से बुकिंग करा रहे हैं, जो अभी से बुकिंग नहीं कराएंगे, उनको त्योहार पर मनपसंद चार पहिया नहीं मिल पाएगा।
आजकल जो भी कारें बन रही हैं, वे सब बीएस- 6 बन रही हैं। इसमें हाईटेक फीचर रहते हैं। इनके लिए सेमीकंडक्टर जरूरी होता है।सेमीकंडक्टर का मतलब अर्धचालक होता है और इसका इस्तेमाल करंट को नियंत्रित करने में किया जाता है। मौजूदा समय में जितनी भी कारें बाजार में आ रही हैं, उन सभी में सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। इनका इस्तेमाल करंट को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इनके बगैर मौजूदा कारों की कल्पना करना बेकार है, क्योंकि ये न हों तो कार में हाईटेक फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कारों को चलता-फिरता कंप्यूटर बनाने में सेमीकंडक्टर की अहम भूमिका है। इसकी कमी के चलते ही पिछले दो साल से कारों की सप्लाई प्रभावित रही है। लेकिन अब सप्लाई तो सामान्य हो गई है, लेकिन अब डिमांड ज्यादा हो गई है।
एसयूवी का क्रेज ज्यादा
बहुत सी ऐसी कंपनियां हैं जो एसयूवी टाइप की गाड़ियां बनाती हैं। इस गाड़ी को बनाने का मकसद यह है कि यह किसी भी परिस्थिति में और कहीं पर भी चलाई जा सकती है। जैसे शहरों के रोड पर, हाईवे पर, फॉरेस्ट के रोड पर, फॉर्म लैंड में चला सकते हैं। यह गाड़ी सामान्य कारों की अपेक्षा थोड़ी महंगी होती है, यह इस कार को सामान्य कारों की अपेक्षा अधिक हॉर्स पावर का बनाया गया है आज के समय में एसयूवी श्रेणी के मॉडल बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यही वजह है कि इनकी डिमांड ज्यादा होने से इन कारों में लंबी वेटिंग है।
इन मॉडल्स के लिए लंबा इंतजार
सबसे ज्यादा वेटिंग टोयोटा की इनोवा हाईक्रास है। यह देश के किसी भी राज्य में ऑन डिमांड नहीं मिल रही है। अलग-अलग राज्यों में वहां की डिमांड के हिसाब से इसकी वेटिंग है। जहां तक अपने प्रदेश का सवाल है तो यहां पर साल भर की वेटिंग है। इस कार के बाद देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार जीप का नंबर है। इसकी वेटिंग अब कम हो गई है। अब यह चार माह के अंदर मिल जा रही है। इसी के साथ महिंद्रा की ही एक्सयूवी 700 में 4 से 5 माह की वेटिंग है। स्कॉर्पियो में चार माह, होंडा की क्रेटा कार, निशान की मैग्नाइट, मारुति की बेंजा में 2 से 3 माह की वेटिंग है। जहां तक ऑन डिमांड कारों का सवाल है तो मारुति की ऑल्टो 800, वैगनआर सहित रेनेटो, निशान, स्विफ्ट, टाटा की 5 से 8 लाख तक की कारें आसानी से मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button