खाने में मिर्ची नहीं देने पर CAF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 2 जवानों की हुई मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

खाने में मिर्ची नहीं देने पर CAF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 2 जवानों की हुई मौत

CAF जवान ने खाने में मिर्च को लेकर अपने ही साथियों पर कर दी फायरिंग। दो जवानों की मौत हो गई, और दो जवान घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भूताही कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने अपने ही साथी जवानों पर सर्विस रायफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई, और दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को नज़दीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

मामला बलरामपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र भूताही का है जहा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की 11 बटालियन तैनात है। कैंप में सुबह के समय सब कुछ ठीक था। लेकिन 11:30 बजे के करीब सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपनी सर्विस रायफल से अपने साथी जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर बाकी के जवान मौके पर पहुंचे, और अजय सिदार को काबू में किया। तक तक फायरिंग में एक जवान रूपेश पटेल की मौत हो चुकी थी, और साथी जवान अंबुज शुक्ला, संदीप पांडे व राहुल सिंह गोली लगने पर घायल हो चुके थे, जिनको उपचार के लिए तत्काल नज़दीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहा जवान संदीप पांडे ने भी दम तोड़ दिया। 

विवाद का कारण 

मौजूदा जवानों ने विवाद का कारण बताया कि अजय सिदार खाना खा रहा था। तब ही खाना परोस रहे जवान रूपेश पटेल से उसने मिर्च मांगी। लेकिन रुपेश ने मिर्च देने से मना कर दिया इसमें जवान अंबुज शुक्ला ने रूपेश पटेल का साथ दिया। जवानों में आपस में कहासुनी हो गई जिसके बाद विवाद बढ़ गया, और अजय सिदार ने अपनी सर्विस रायफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में रूपेश पटेल की मौके पर मौत हो गई, और अंबुज शुक्ला के पैरों में गोली लगने से वो घायल हो गया। घटना में मौजूदा जवान संदीप पांडे सदमे से गिर गया। जिसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button