खाद्य तेलों में टिकाव, अरहर दाल में तेजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

खाद्य तेलों में टिकाव, अरहर दाल में तेजी

नई दिल्ली: स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खद्य तेलों में टिकाव रहा वहीं अरहर दाल में जबरदस्त तेजी देखी गयी। तेल-तिलहन : इस दौरान घरेलू बाजार में सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पुराने स्तर पर पड़े रहे। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में अरहर दाल को छोड़कर टिकाव देखा गया। इस दौरान अरहर दाल 900 रुपये प्रति ¨क्वटल उबर गयी। वहीं,उड़द दाल, चना, दाल चना, मसूर दाल और मूंग दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव टिके रहे।

Related Articles

Back to top button