पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख की हत्या की साजिश का पर्दाफाश, बंबीहा ग्रुप से जुड़े चार आऱोपी गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख की हत्या की साजिश का पर्दाफाश, बंबीहा ग्रुप से जुड़े चार आऱोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ स्पेशल सेल ने पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और इनके नाम मनु, अमन कुमार, संजीव कुमार और कमलदीप हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह और उनकी टीम ने बंबीहा ग्रुप एसोसिएट को काबू करके बड़ी वारदात को होने से रोक लिया है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारने की प्लानिंग लगातार जारी थी। इसके लिए जम्मू कश्मीर से लॉन्ग रेंज के हथियार लेकर आने थे। दोनों गायकों की रेकी भी की जा रही थी।

आरोपी से पूछताछ में सामने आ रहा है कि कनाडा में बैठा लक्की पटियाल के खासमखास प्रिंस ने इनको फोन किया था कि जम्मू-कश्मीर में कोई साथी है तो बताओ हमने हथियार लेने हैं। बरहाल ऑपरेशन सेल द्वारा पकड़े गए इन चारों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और कई ऐसे नाम उजागर होंगे और सलाखों के पीछे भी होंगे ।

Related Articles

Back to top button